• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सियाचिन से छुट्टी पर घर लौट रहे अग्निवीर की दर्दनाक मौत, घर से महज 3 किमी दूर झाड़ियों में मिला शव

Agniveer returning home on leave from Siachen dies tragically; body found in bushes just 3 km from his home - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। सियाचिन ग्लेशियर जैसी दुर्गम जगह पर तैनात भारतीय सेना के अग्निवीर पुष्पेंद्र (22) का शव उनके घर से महज तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिला। पुष्पेंद्र तीन महीने बाद छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे और उन्होंने पहुंचने से कुछ देर पहले ही अपने पिता को फोन कर जल्द घर आने की बात कही थी। डेढ़ घंटे में घर पहुंच जाऊंगा पुष्पेंद्र के ताऊ शेर सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र गुरुवार को फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे और वहां से बस द्वारा मथुरा आए। शाम करीब 7 बजे उन्होंने अपने पिता विजय सिंह को फोन कर बताया कि वह मथुरा पहुंच गए हैं और अगले डेढ़ घंटे में घर पहुंच जाएंगे। घर में खुशी का माहौल था और परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे।
खोजबीन के दौरान मिला शव
जब रात 10 बजे तक पुष्पेंद्र घर नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। भाई रूपेंद्र और पिता ग्रामीणों के साथ उन्हें ढूंढने निकले। रात करीब 12 बजे पीपला गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियों में पुष्पेंद्र का शव मिला। मौके पर काफी खून फैला हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और वे झाड़ियों में जा गिरे।
अग्निवीर के रूप में 3 साल पहले हुई थी भर्ती
पुष्पेंद्र तीन साल पहले ही सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में थी। पुष्पेंद्र के पिता किसान हैं। उनका एक बड़ा भाई और एक 18 साल की छोटी बहन है। पुष्पेंद्र अभी अविवाहित थे।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर चिकसाना थाना पुलिस और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की पुलिस भी भरतपुर के आरबीएम (RBM) अस्पताल पहुंची। शव को मॉर्च्युरी में रखा गया है। पुलिस हिट एंड रन (Hit and Run) के एंगल से मामले की जांच कर रही है और उस अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है जिसने पुष्पेंद्र को टक्कर मारी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agniveer returning home on leave from Siachen dies tragically; body found in bushes just 3 km from his home
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agniveer, returning home, siachen, dies, tragically, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved