• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गांव निठार में DAP खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 225 कट्टे जब्त, तीन दुकानें सीज

Administration cracks down on DAP fertilizer blackmarketing in Nithar village, seizes 225 bags, seals three shops - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिले में डीएपी खाद (DAP Fertilizer) की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग और प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला कलेक्टर कमर चौधरी और कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक देशराज सिंह एवं संयुक्त निदेशक सुरेश चंद के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत गांव माईदपुर में छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारित 225 कट्टे DAP खाद जब्त किए गए। यह कार्रवाई बयाना कृषि अधिकारी मुनीम सिंह और महेश कुमार के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह खाद बाजार मूल्य से अधिक दरों पर बेचने के उद्देश्य से गैरकानूनी रूप से भंडारित की गई थी। अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रशासन ने गांव निठार में तीन दुकानों पर भी कार्यवाही की। इन दुकानों में अवैध रूप से खाद रखे होने की आशंका पर नायब तहसीलदार भुसावर अरुण कुमार, कृषि अधिकारी मुनीम सिंह और महेश कुमार की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जांच के बाद तीनों दुकानों को सीज कर नोटिस चस्पा कर दिया गया।
इस कार्यवाही के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में खाद की कालाबाजारी या अवैध भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे छापे जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Administration cracks down on DAP fertilizer blackmarketing in Nithar village, seizes 225 bags, seals three shops
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: administration, cracks, dap fertilizer, blackmarketing, nithar village, seizes, 225 bags, seals, shops, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved