• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोल कर्मियों से मारपीट एवं फायरिंग का आरोपी अवैध हथियार और बाइक समेत गिरफ्तार

Accused of assault and firing with toll personnel arrested along with illegal weapons and bike - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। थाना गढ़ी बाजना पुलिस ने 5 दिन पहले थाना रुदावल क्षेत्र के ब्रह्मबाद टोल नाका कर्मियों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग करने के मामले में थाना नादनपुर जिला धौलपुर निवासी आरोपी अर्पित उर्फ ऋषिकेश गुर्जर (24) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एमपी नंबर की एक अपाचे बाइक बरामद की है। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि 21 जनवरी की रात थाना रुदावल क्षेत्र के ब्रह्म बाद टोल नाका पर टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद के बाद हरवीर सिंह गुर्जर निवासी बैसोरा और उसके साथियों ने टोल नाका कर्मियों के साथ मारपीट टोल नाका पर तोड़फोड़ और फायरिंग की। जिससे एक व्यक्ति घायल हुआ। इस संबंध में थाना रुदावल पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। गुरुवार को गश्त के दौरान गढ़ी बाजना थाने के एएसआई राजाराम को सूचना मिली कि हरवीर गुर्जर गैंग एक सदस्य बसेड़ी की तरफ से आ रहा है। इस सूचना पर बैसोरा रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी में बाइक पर आ रहा युवक पुलिस टीम को देख भागने लगा। जिसे मौजूद जाब्ता ने घेर कर पकड़ लिया। बाइक सवार अर्पित उर्फ ऋषिकेश गुर्जर की तलाशी में अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। बाइक के भी उसके पास कोई कागजात नहीं थे। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused of assault and firing with toll personnel arrested along with illegal weapons and bike
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, thana garhi bajna police, toll personnel, assault, vandalism, firing, accused, arpit arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved