भरतपुर। कुम्हेर थाना क्षेत्र में एक मेटाडोर की टक्कर में तालफरा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिस पर कुम्हेर थाना पुलिस ने मृतक के शव का जिला आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव उनके परिजनों को सौपा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुम्हेर थाना क्षेत्र निवासी मान सिंह उर्फ मन्नू पुत्र दयाराम जाति जाट उम्र 40 साल अपने भाईयों के साथ खेत से तुरी भर कर वापस अपने घर जा रहा था।तभी कुम्हेर सौंख रोड पर पीछे से आ रही एक मेटाडोर ने मान सिंह में टक्कर मार दी। जिसमें मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके परिजन इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में लेकर पंहुचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कुम्हेर थाना पुलिस ने मान सिंह के शव का जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौपा।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope