• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ACB ने भरतपुर में जलदाय विभाग पर मारा छापा, एक्सईएन, चालक और दलाल को 3.68 लाख संदिग्ध रकम के साथ पकड़ा

ACB raids water supply department in Bharatpur, arrests XEN, driver and broker with suspected amount of Rs 3.68 lakh - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर में जलदाय विभाग ऑफिस में छापा मारकर एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार दीपक, उनके चालक संतोष कटारिया एवं दलाल सुरजीत सिंह जाट को पकड़ा है। इनसे 3 लाख 68 हजार 700 रुपए संदिग्ध रकम मिली है। इस राशि के बारे में ये तीनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एसीबी की छापे की खबर से जलदाय विभाग समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया।

एसीबी के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि भरतपुर इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि बयाना के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों का करीबन दो तीन दिन पहले ठेकेदारों को आठ करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था, इस राशि के एवज में ठेकेदारों द्वारा अधिकारियों को कमीशन मंगलवार को दिया जाना है। इस पर एसीबी भरतपुर के उपमहानिरीक्षक कालूराम रावत के निर्देशन में एसीबी की भरतपुर इकाई के एएसपी महेश मीणा के नेतृत्व में मिली शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने जलदाय विभाग बयाना में आकस्मिक कार्रवाई की। यहां एक्सईएन की स्वीफ्ट डिजायर में रखे थैले से 2 लाख 5 हजार 500 रुपए एवं किराये के मकान में रखे बैग से एक लाख रुपए बरामद किए। एक्सईएन की खुद की तलाशी में 11 हजार 500 रुपए व दलाल की जेब से 51 हजार 700 रुपए बरामद हुए। कुल 3 लाख 68 हजार 700 रुपए बरामद किए गए।
पूछताछ में बरामद रकम के बारे में पकड़े गए तीनों सदस्य संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। एसीबी ने इस मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACB raids water supply department in Bharatpur, arrests XEN, driver and broker with suspected amount of Rs 3.68 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anti-corruption bureau acb, jaipur, santosh kataria, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved