• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पिता के साथ गंगापुर से मथुरा जा रहा था युवक

A young man died after falling from a moving train. He was traveling with his father from Gangapur to Mathura - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। बयाना

सोगरिया एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा बीती रात बयाना के पास डुमरिया रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बयाना उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमृतराज सिंह पुत्र रामचरन निवासी वसु (सरूपा), थाना राया, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बुधवार सायं वह अपने पिता के साथ सोगरिया ट्रेन से गंगापुर से मथुरा जा रहा था। इसी दौरान डुमरिया रेलवे स्टेशन के पास वह पेशाब करने के लिए गया। इसके बाद कुछ देर ट्रेन के गेट पर खड़ा हो गया।
इसी दौरान चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। रात भर उसके पिता उसे तलाश करते रहे जब उसका कोई पता नहीं पड़ा तब उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस बयाना को दी।
घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव रेल की पटरियों के पास पड़ा मिला। शव को बयाना उप जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक के पिता भी उसी ट्रेन में उनके साथ यात्रा कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A young man died after falling from a moving train. He was traveling with his father from Gangapur to Mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, sogaria express, train fall fatality, dumaria railway station, grp police, bayana sub-district hospital mortuary, post-mortem examination, body handover, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved