• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सब जेल बयाना का औचक निरीक्षण कर बंदियों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी, हरित बालिका अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

A surprise inspection of the Bayana Sub-Jail was conducted and inmates were briefed on the arrangements. - Bharatpur News in Hindi

बयाना। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ परिसर, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के साथ सब जेल बयाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों से उनके प्रकरणों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही प्रिजन लीगल एड क्लीनिक में नियुक्त अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वॉलंटियर द्वारा बंदियों को उनके प्रकरणों के संबंध में दी जा रही जानकारी एवं विधिक सहायता की भी जानकारी ली गई। जेल में संचालित हेल्प डेस्क, पेयजल एवं भोजन व्यवस्था तथा जातिगत भेदभाव से संबंधित विषयों पर भी बंदियों से बातचीत की गई। इसके बाद जिला एवं सेशन न्यायाधीश, भरतपुर ने रालसा वन एवं बालिका वर्ष 2025 (सृजन की सुरक्षा योजना) अभियान के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पूर्व में चिन्हित ग्राम पंचायत बंध बारैठा का दौरा किया। यहां 16 मई 2026 से 15 अगस्त 2026 के दौरान जन्मी 11 नवजात हरित बालिकाओं और उनके माता-पिता व परिजनों को बुलाकर पौधारोपण कराया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, सचिव तथा अन्य उपस्थित अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान पौधे रोपे गए। लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित हरित बालिकाओं एवं उनके परिजनों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच को सौंपी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पेड़ वायु को शुद्ध करने, जल संरक्षण और जलवायु नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात बालिकाओं के जन्म को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए समाज में बालिका सम्मान के साथ-साथ पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A surprise inspection of the Bayana Sub-Jail was conducted and inmates were briefed on the arrangements.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: surprise inspection, bayana sub-jail, arrangements, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved