• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व मधुमेह दिवस पर कृषि महाविद्यालय भुसावर में हुई संगोष्ठी

A seminar was held at the Agricultural College, Bhusavar on World Diabetes Day. - Bharatpur News in Hindi

भुसावर। कृषि महाविद्यालय भुसावर पर 14 नवम्बर 2025 को विश्व मधुमेह दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीकी विकास ने मनुष्य के जीवन को आरामदायक बनाया है, इससे रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ती है और मधुमेह हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी जीवन शैली और खान-पान भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। अनियमित दिनचर्या, आवश्यक व्यायाम नहीं करना, फास्ट फूड का सेवन, तनाव, पर्यावरण प्रदूषण आदि मधुमेह के प्रमुख कारण हैं।

उन्होंने बताया कि मधुमेह को सभी रोगों की माँ माना जाता है तथा यह महामारी का रूप लेती जा रही हैं। हम स्वस्थ जीवन शैली अपनायें तथा मधुमेह की नियमित जांच करवाकर आवश्यक उपचार लें। डॉ. शंकर लाल यादव ने कहा कि मधुमेह का आंख, हृदय, किडनी आदि अंगों पर प्रभाव होता है। इससे हृदयघात, ब्रेन स्ट्रोक और किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. आकाश तंवर ने कहा कि बिना शारीरिक व्यायाम के खाया हुआ अमृत भी जहर बन जाता है। अतः योग व व्यायाम को अपनायें, साइकिल चलायंे व अपने काम स्वयं करें। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A seminar was held at the Agricultural College, Bhusavar on World Diabetes Day.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhusavar, agricultural college seminar, world diabetes day, health awareness, diabetes prevention management, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved