• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकतंत्र के महापर्व में अनूठी मिसाल : बयाना में 100 वर्षीय कस्तूरी देवी ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर डाला वोट

A Remarkable Example in the Grand Festival of Democracy: 100-Year-Old Kasturi Devi - Bharatpur News in Hindi

बयाना। पंचायत चुनाव के दौरान बयाना ग्रामीण क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर लोकतंत्र के प्रति निष्ठा और जागरूकता की प्रेरक तस्वीर सामने आई। यहाँ 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला कस्तूरी देवी ने शारीरिक अशक्तता को पीछे छोड़ते हुए व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शतायु उम्र में भी उनके इस उत्साह और जज्बे को देखकर केंद्र पर मौजूद मतदान कर्मियों और ग्रामीणों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

'100 साल की उम्र, लेकिन जिम्मेदारी का जज्बा बरकरार'
मौके पर मौजूद शिक्षक संजीव जांगिड़ और देव नारायण ने बताया कि कस्तूरी देवी का यह कदम युवाओं और आम मतदाताओं के लिए एक बड़ा संदेश है। 100 वर्ष की आयु में भी लोकतंत्र के प्रति उनका यह समर्पण साबित करता है कि जागरूक नागरिक के लिए मताधिकार का प्रयोग कितना महत्वपूर्ण है। उनकी इस भागीदारी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Remarkable Example in the Grand Festival of Democracy: 100-Year-Old Kasturi Devi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, panchayat election 2026, 100 year old kasturi devi, voting, wheelchair, democracy inspiration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved