• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

योग दिवस की जागरूकता के लिए निकाली रैली, आमजन को किया जागरूक

A rally was organised to create awareness about Yoga Day, and the public was made aware - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर आमजन को योग के प्रति जागरूक करने एवं अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकाधिक भाग लेने के लिए शनिवार को बिजलीघर से कुम्हेर गेट तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के कार्मिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों एवं संस्थाओं ने भाग लिया। योग जागरूकता रैली को अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, उपखंड अधिकरी भारती गुप्ता, उप निदेशक आयुर्वेद डॉ. साधुराम जैमन, उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार, आयुर्वेद अस्पताल के प्रधान चिकित्सक डॉ. चन्द्रप्रकाश दीक्षित, स्काउट के गिरीराज गर्ग सहित योग संस्थाओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रैली बिजली घर से प्रारम्भ होकर मथुरा गेट, चौबुर्जा, गंगा मन्दिर, लक्ष्मण मन्दिर होते हुए कुम्हेर गेट पहुंची। रास्ते में व्यापाकि संगठनों एवं आमजन ने रैली का स्वागत किया। रैली में आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक, जिला स्तीरय अधिकारियों, स्काउट, एनसीसी, राजस्थान पुलिस के जवान, ब्रहमकुमारी संस्थान के भाई एवं बहने, योग संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A rally was organised to create awareness about Yoga Day, and the public was made aware
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news, bharatpur, international yoga day public awareness rally, power house kumher gate route, government department social religious organization participation, health wellness mass awareness campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved