• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भुसावर में निकाली रैली

A rally was organised in Bhusavar under the Drug Free India Campaign - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। कृषि महाविद्यालय भुसावर पर 12 नवम्बर बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कस्बा भुसावर में रैली का आयोजन किया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ ने भाग लिया।

महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्यायें उत्पन्न होती हैं। आज का युवा वर्ग नशा का आदी हो रहा है, इससे उसका स्वयं का कैरियर बर्बाद होता है, साथ ही परिवार और समाज भी उसका दंश झेलते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल महिला भी नशा अपनाने लगी है। देश, समाज व स्वयं की समृद्धि और शांति के लिए नशे को छोड़ना चाहिए। डॉ. आकाश तंवर ने कहा कि नशे की लत से हृदय रोग, मोटापा, लीवर व किडनी संबंधित बीमारियां बढ़ती हैं। हमें जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति सावचेत करना चाहिए, साथ ही नशा से पीडित व्यक्तियों को नशा मुक्ति केन्द्रों की सहायता से नशा छोडने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
डॉ. शंकर लाल यादव ने कहा कि विकसित भारत का सपना नशा मुक्त भारत से ही पूर्ण होना संभव है। रैली में छात्र-छात्राऐं नशा मुक्ति संबंधित तख्तियां लेकर नारे लगाते चल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति संबंधित शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A rally was organised in Bhusavar under the Drug Free India Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, agricultural college bhusavar, drug free india campaign, rally organized, bhusavar town, students and staff participation, anti-drug awareness, social initiative, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved