• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर्य समाज मंदिर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, बड़ी संख्या में मरीजों ने उठाया लाभ

A free homeopathic medical camp was organized at the Arya Samaj Temple, attracting a large number of patients. - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना कस्बे के आर्य समाज मंदिर परिसर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बयाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न बीमारियों के लिए निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवा, उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से बयाना एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग बिना किसी शुल्क के अपनी बीमारियों का उपचार करवा रहे हैं। शिविर में थायराइड, एलर्जी, मधुमेह (शुगर), गठिया, महिलाओं से संबंधित रोगों सहित विभिन्न बीमारियों के मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए इसे जनहित की महत्वपूर्ण पहल बताया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A free homeopathic medical camp was organized at the Arya Samaj Temple, attracting a large number of patients.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: free homeopathic, medical camp, arya samaj temple, large number, patients, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved