• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भरतपुर में भांजे की शादी में 1.21 करोड़ का मायरा : नर्सिंग ऑफिसर प्रवीण को 6 मामाओं और नाना ने दिया भात, पहली बार इतना बड़ा मायरा भरा गया

A dowry of 1.21 crore was given at nephew wedding in Bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। भरतपुर के बयाना में आयोजित एक विवाह समारोह में ननिहाल पक्ष ने इतिहास रच दिया। भांजे प्रवीण सिंह की शादी में उसके छह मामाओं और नाना ने मिलकर 1 करोड़ 21 लाख 101 रुपए का मायरा (भात) भरा। दावा किया जा रहा है कि भरतपुर जिले में पहली बार इतना बड़ा मायरा भरा गया है। यह कार्यक्रम 10 दिसंबर को आयोजित हुआ था, जिसमें सभी मामा कैश लेकर पहुंचे और मंच पर खड़े होकर राशि की घोषणा की।

प्रवीण सिंह (27) भरतपुर निवासी हैं और वर्तमान में लखनऊ PGI में नर्सिंग ऑफिसर हैं। उनके पिता हेमंत देहरादून के हिमालयन हॉस्पिटल में नर्सिंग कर्मचारी हैं। प्रवीण तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनका छोटा भाई सौरव एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर है, जबकि तीसरा भाई मयंक इंजीनियर है। परिवार के दादा बनय सिंह पूर्व सरपंच और वरिष्ठ वकील रहे हैं। दूल्हे के नाना रंजन पटेल करौली जिले के नांगल दुर्गसी ताली खेरा गांव के निवासी हैं। प्रवीण के छह मामा—वेदराम, सुग्रीव, भीम सिंह, बनय सिंह और दो अन्य मामा—भात भरने पहुंचे थे। इनमें अहमदाबाद में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले, सरपंच, सरकारी टीचर और खेती-बाड़ी संभालने वाले मामा शामिल थे।
राजस्थान की परंपरा अनुसार बहन के बच्चों की शादी में ननिहाल पक्ष की ओर से मायरा भरने की प्रथा है। इसमें बहन के परिवार और ससुराल पक्ष को कपड़े, गहने, रुपये और अन्य सामग्री दी जाती है। इसे बहन-बेटी को आर्थिक संबल और सम्मान से जोड़कर देखा जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A dowry of 1.21 crore was given at nephew wedding in Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: a dowry, nephew wedding, bharatpur, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved