• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली का तार ठीक करने को लेकर विवाद, दंपती पर धारदार हथियार से हमला

A dispute over repairing an electrical wire led to a couple being attacked with sharp weapons. - Bharatpur News in Hindi

हमले में पति-पत्नी घायल, बयाना उपजिला अस्पताल में उपचार जारी बयाना। कस्बे के सदर थाना क्षेत्र के शेखपुर खेड़ली गडासिया गांव में बिजली कनेक्शन के तार को ठीक करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने दंपती के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट कर दी। हमले में पति-पत्नी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बयाना उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता कमलेश जाट के अनुसार, गुरुवार रात तेज हवा और बारिश के कारण उनके बिजली कनेक्शन का तार पोल से हिल गया था। शुक्रवार सुबह वह घर के बाहर लगे पोल पर तार को ठीक करने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसियों ने इसका विरोध किया।
पीड़िता का कहना है कि बाद में उन्होंने घर की छत से ही बिजली कनेक्शन का तार ठीक कर लिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसी नाराज हो गए और लाठी-डंडों तथा दरांती लेकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
बीच-बचाव करने आए पति धर्मेंद्र के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता के अनुसार, उन पर दरांती से वार किया गया, जिससे बचने के दौरान उनके हाथ और कंधे में चोट आई।
घटना के बाद घायल पति-पत्नी को बयाना उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।
फिलहाल घायल दंपती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच और आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A dispute over repairing an electrical wire led to a couple being attacked with sharp weapons.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dispute over repairing, electrical wire, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved