• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में शहीद निर्दोश नागरिकों को श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च का आयोजन

A candlelight vigil was held today to pay tribute to the innocent civilians killed in the terrorist attack near the Red Fort. - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। सर्व समाज महासभा एवं युवा अग्रवाल महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आज बिहारी जी मंदिर प्रांगण में दिल्ली में 10 नवम्बर 2025 को लाल किले के पास हुए भीषण कार विस्फोट में मारे गए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि के उपरांत बिहारी जी मंदिर से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व समाज महासभा के सदस्यों, महिला कार्यकारिणी तथा अग्रवाल युवा महासभा के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी कार्यकर्ता “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद” तथा “पाकिस्तान मुर्दाबाद” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि “दिल्ली में लाल किले के पास हुए इस कायराना कार विस्फोट में जो निर्दोष नागरिक शहीद हुए हैं, उनके प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही जो घायल हैं, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना परमपिता बिहारी जी से करते हैं।”
उन्होंने भावुक होते हुए कहा — “आज हमारे देश के निर्दोष लोग आतंक की आग में झुलस रहे हैं। इन मासूमों का दर्द हर हिंदुस्तानी के हृदय को झकझोर देना चाहिए। जब तक आतंक का नाम मिट नहीं जाता, तब तक हर नागरिक की मोमबत्ती जलती रहनी चाहिए।”
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्वेता यादव, संगठन मंत्री गौरव पाराशर, राजेन्द्र दंडोतिया, सरोज शर्मा, उमेश गोयल, मिलन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज सिंघल, पुनीत गोयल, शिवम जिंदल, संजीव चिनिया, कृष्णा, राहुल सोगर एवं टीटू महावर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में “आतंकवाद खत्म करो” के पोस्टर थामे हुए थे और आतंकियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग सरकार से की।
कैंडल मार्च की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसमें जनमानस ने भी भावनात्मक रूप से भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A candlelight vigil was held today to pay tribute to the innocent civilians killed in the terrorist attack near the Red Fort.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, agrawal yuva mahasabha, delhi, red fort, car explosion, tribute program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved