• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पांचना से छलके दर्द पर राहत का पुल : 2 साल बाद चहल पुलिया बनकर तैयार

A bridge of relief for the pain spilled from Panchana: Chahal culvert completed after two years - Bharatpur News in Hindi

बयाना आना-जाना हुआ आसान , क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण पूरा, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार । बयाना। करीब दो वर्ष पूर्व पांचना बांध से छोड़े गए पानी की वजह से गंभीर नदी उफान पर आ गई थी, जिससे बयाना उपखंड क्षेत्र के चहल गाँव की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते पिछले दो सालों से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों और लंबे रास्तों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र की इस प्रमुख समस्या को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्थानीय विधायक रितु बनावत ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। जनप्रतिनिधियों के विशेष प्रयासों से क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करवाया गया।
अब पुलिया का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे चहल गाँव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीण राजकुमार जाटव ने बताया कि यह रास्ता गाँव चहल से बयाना उपखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। चिकित्सा, शिक्षा, व्यापार और रोजगार के सिलसिले में ग्रामीणों को रोजाना बयाना आना-जाना पड़ता था। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से गाँव की मुख्य कनेक्टिविटी टूट गई थी।
ग्रामीणों ने इस बहुप्रतीक्षित समस्या का समाधान कराने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रितु बनावत का आभार व्यक्त किया है। पुलिया शुरू होने से अब चहल गाँव के लोगों का सफर सुरक्षित और सुगम हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A bridge of relief for the pain spilled from Panchana: Chahal culvert completed after two years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bridge, relief, pain spilled, panchana, chahal, culvert, completed, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved