• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमएसजे कॉलेज के 3 राज आर्टिलरी बैटरी एनसीसी कैडेट्स रोपेंगे 200 पौधे, सुरक्षा का लिया संकल्प

3 Raj Artillery Battery NCC cadets of MSJ College will plant 200 saplings and take a pledge to protect them - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर महारानी श्री जया राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय, दिल्ली के निर्देशों के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सराहनीय पहल शुरू की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार की विशेष प्रेरणा से आज '3 राज आर्टिलरी बैटरी एनसीसी' यूनिट परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' मुहिम के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल विनायक गुप्ता ने कैडेट्स का मार्गदर्शन करते हुए देशव्यापी हरित अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे इस मुहिम को जन-आंदोलन का रूप देकर अधिक से अधिक सफल बनाएं।
एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट भूपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत यूनिट के 200 कैडेट्स को जोड़ा गया है। ये सभी 200 कैडेट्स एमएसजे कॉलेज परिसर के साथ विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक पौधा लगाएंगे। कैडेट्स केवल पौधरोपण तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्रत्येक पौधा लगाने वाले कैडेट को उसकी सुरक्षा और बड़े होने तक नियमित सिंचाई व देखभाल की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यूनिट परिसर में आयोजित आज के इस कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट भूपेंद्र कुमार वर्मा, सीटीओ महेंद्र प्रताप सिंह, कैप्टन तेजवीर सिंह, पीआई संदीप, खैम सिंह और गजेंद्र सहित कैडेट्स उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 Raj Artillery Battery NCC cadets of MSJ College will plant 200 saplings and take a pledge to protect them
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharani shri jaya college bharatpur, one tree for mother campaign bharatpur ncc, 3 raj artillery battery ncc plantation, professor sanjay kumar bharatpur tree plantation, ncc directorate delhi environment initiative bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved