• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयाना में वाहन चोर गिरोह सक्रिय, स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रक को ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Vehicle thief gang active in Bayana, thieves took the truck standing on the state highway, incident captured in CCTV - Bharatpur News in Hindi

बयाना। बयाना थाना इलाके में पुलिस की गश्त को चकमा देकर वाहन चोर लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। चोर अब भरतपुर- हिंडौन स्टेट हाईवे स्थित कस्बे के रीको एरिया, बीएसएनल ऑफिस के बाहर से एक 12 चक्का ट्रक को चोरी कर ले गए। ड्राइवर सुबह जब ट्रक को लेने आया तो ट्रक गायब मिला। इसके बाद उसने फोन से मालिक को सूचना दी। चोरी की यह घटना पास में स्थित एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सूचना पर पुलिस में घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। घटना को लेकर ट्रक मालिक की ओर से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अब स्टेट हाईवे पर स्थित टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। थाने पहुंचे गुजरात के अहमदाबाद निवासी ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि उसके 12 चक्का ट्रक पर दौसा जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ड्राइवर है। 2 सितंबर की शाम करीब 6 बजे ड्राइवर सुरेंद्र ट्रक को फिरोजाबाद से लेकर आया था। जिसे उसने हमेशा की तरह बयाना रीको एरिया में ट्रांसपोर्ट एजेंसी के पास बीएसएनल ऑफिस के सामने खड़ा कर दिया। सोमवार सुबह सुरेंद्र ट्रक को लेने आया तो उसे ट्रक गायब मिला।
आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो उनमें ट्रक स्टार्ट होकर तेजी से भरतपुर की ओर जाता दिखाई दिया है। हालांकि दूसरी तरफ होने से सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद नहीं हो पाए। एसआई रामदीन शर्मा ने बताया कि ट्रक मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से ट्रक का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vehicle thief gang active in Bayana, thieves took the truck standing on the state highway, incident captured in CCTV
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bayana, vehicle thieves, police patrolling, bayana police station, stolen, 12 wheeler truck, bsnl office, rico area, bharatpur-hindaun state highway, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved