• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीबीआई अधिकारी बन दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख मांगने के दो आरोपी डिटेन

Two accused detained for demanding 10 lakhs by threatening to implicate in rape by becoming CBI officers - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग करने के मामले में जिले की थाना कैथवाडा और सीबीआई टीम ने गुरुवार को झेंझपूरी गांव निवासी आरोपी मोहित मेव पुत्र इमरान और साहिल खान पुत्र इकबाल को डिटेन किया। जिसे बाद में सीबीआई टीम को सुपुर्द कर दिया।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि थाना कैथवाडा क्षेत्र के ठगों द्वारा फेसबुक के जरिए लड़की बन दोस्ती के बाद मैसेंजर एप से वीडियो कॉलिंग कर सेक्स चैट की। इसके बाद पीड़ित से 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। इस मामले में दिल्ली से डीएसपी बीपी राजू के नेतृत्व में एक टीम भरतपुर आई थी। सीबीआई टीम की सहायता के लिए एएसपी रघुवीर सिंह और सीओ आशीष कुमार के सुपरविजन में एसएचओ कमरुद्दीन खान की एक विशेष टीम गठित की गई। सीबीआई टीम द्वारा सहायता चाहने पर सभी मुखबिरों को एक्टिव कर सूचनाएं एकत्रित करने के साथ तकनीकी सहायता ली गई। गुरुवार को सीबीआई और थाना कैथवाड़ा पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी झेंझपूरी गांव निवासी कमरूदीन खान व साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two accused detained for demanding 10 lakhs by threatening to implicate in rape by becoming CBI officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, kaithwada, cbi team, detained, accused, jhenjhpuri, rape case, sp mridul kachhawa, rajasthan, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved