• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाबालिगों से कुकृत्य के तीन थानों में दर्ज मुकदमों में 3 आरोपी गिरफ्तार

Three accused arrested in cases of rape of minors registered in three police stations - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। भरतपुर जिले में नाबालिगों के विरुद्ध यौन अपराधों को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने नदबई, उच्चैन और गहनौली मोड़ थानों में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के तीन अलग-अलग संगीन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोच लिया है। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उच्चैन सुरेश कुमार (RPS) के सुपरविजन में गठित टीमों द्वारा अमल में लाई गई।
नदबई थानाः
नदबई थाना क्षेत्र में 31 जुलाई 2026 को दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे (मु.नं. 301/26, धारा 70(2) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट) में अनुसंधान अधिकारी एवं वृत्ताधिकारी नदबई अमरसिंह (RPS) मय जाप्ता ने दबिश देकर आरोपी विश्राम पुत्र सुम्मेरा (उम्र 45 वर्ष, निवासी बरौलीछार) को गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में सह-आरोपी सचिन पुत्र लक्ष्मण को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
उच्चैन थानाः
उच्चैन थाने में 27 जनवरी 2026 को दर्ज सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण (मु.नं. 28/26, धारा 70(1) बीएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट व 3 एससी/एसटी एक्ट) में वृत्ताधिकारी उच्चैन सुरेश कुड़ी (RPS) की टीम ने फरार चल रहे आरोपी विष्णु कुमार पुत्र अमरसिंह (उम्र 38 वर्ष, निवासी पिचूना, थाना उच्चैन) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मामले के मुख्य आरोपी भोजेंद्र सिंह उर्फ भोजेंद्र शर्मा को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।
गहनौली मोड़ थानाः
गहनौली मोड़ थाना क्षेत्र में 24 अगस्त 2026 को एक नाबालिग बालक के साथ कुकृत्य का मामला सामने आया था। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मु.नं. 145/26 (धारा 70(2) बीएनएस व 5जी/6 पॉक्सो एक्ट) दर्ज कर थानाधिकारी कृष्णकुमार (उप-निरीक्षक) मय जाप्ता ने गहन अनुसंधान किया।
टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी बन्नो उर्फ बनैसिंह पुत्र रामजीलाल (उम्र 63 वर्ष, निवासी कांदौली, थाना गहनौली मोड़) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों मामलों के गिरफ्तार आरोपियों से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three accused arrested in cases of rape of minors registered in three police stations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur police, gang rape case, pocso act, bns act, nadbai police, ucchain police, gahnauli mod, accused arrested, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved