• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिछले 5 साल से फरार 5000 रुपए का मोस्ट वांटेड इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

The most wanted prize of Rs 5000 absconding for last 5 years arrested - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। मथुरागेट थाना पुलिस टीम ने राज्य स्तर पर वांछित चल रहे 5000 रुपए के इनामी बदमाश वीरपाल उर्फ वीरू जाट पुत्र जसवंत (34) निवासी नगला गोपाल थाना चिकसाना को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी जब्त की है। आरोपी करीब 5 साल से फरार चल रहा था, इसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज है।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल हरिदेव जोशी ने एसएचओ रामचंद्र को वांटेड क्रिमिनल वीरपाल उर्फ वीरू जाट के बारे में सूचना दी। इस पर गठित टीम द्वारा विमल कुंड से 5000 के इनामी बदमाश को डिटेन कर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना मथुरा गेट और भुसावर पर डकैती, अपहरण, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट इत्यादि के 15 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज है। इसकी गिरफ्तारी पर एसपी कार्यालय द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। यह बदमाश थाना मथुरा गेट के कई प्रकरणों में वांछित चल रहा था, जिससे अब पुलिस की टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The most wanted prize of Rs 5000 absconding for last 5 years arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, chikasana, mathuraget police station, katta, cartridges, scooty, sp shyam singh, rajasthan, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved