• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेलटैक्स विभाग को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का आरोपी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Mastermind arrested for causing loss of crores to Sale tax department - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। सेल टैक्स विभाग के कंप्यूटरों को हैंग कर करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले आरोपी नीरज सोनी को भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मास्टरमाइंड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बड़ी ही चालाकी से सेल टैक्स विभाग के कंप्यूटर सिस्टम को हैंग कर अब तक सेल टेक्स विभाग को करोड़ों रुपए का चुना लगा चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बताया कि आरोपी नीरज सोनी भरतपुर, अलवर और जयपुर जॉन ज्वाइन ऑफिसर को कंप्यूटर को हैंग कर करोड़ों की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। मामले का पता तब चला जब भरतपुर के सेल टैक्स विभाग के उपायुक्त कैलाश चंद मीणा ने 21 जनवरी को थाना मथुरा गेट पुलिस में एक एफआईआर दर्ज कराई जिसमें बताया गया कि बताया गया कि भरतपुर में यूपी पंजीकृत व्यवहारी को बड़ी राशि का रिफंड जारी किया गया है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल टाक ने थाना उद्योग नगर प्रभारी वीरेंद्र शर्मा थाना मथुरा गेट प्रभारी राजेश पाठक अधिक की एक टीम बनाई। टीम ने इस मामले की पड़ताल करते हुए यह पता लगाया की सेल टैक्स विभाग के डेटाबेस का काम किस कंपनी को दिया गया है। यह जानकारी निकलते ही किस जयपुर में सीएस टीसीएस कंपनी जो कि सेल टैक्स विभाग के डेटाबेस सपोर्ट का काम करती है। इसी कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर नीरज सोनी की भूमिका कुछ संगीन लगी और नीरज सोनी को पुलिस ने दस्तयाब कर गहनता से तफ्तीश की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए।

सोनी ने पूछताछ में बताया कि सेल टैक्स विभाग मुख्यालय कर भवन जयपुर में कार्यों के प्रति अनदेखी एवं लापरवाही एवं रिफंड के बदले कमीशनखोरी आदिको देखते हुए मन में लालच आ गया जिसके फलस्वरूप दिमाग में ठगी करने की योजना तैयार कर रुपए कमाने की सोचने लगा। इसके लिए नीरज ने सेल टैक्स विभाग विभाग से रिफंड के लिए फर्जी आवेदन फॉर्म सिग्मा एंटरप्राइजेज
सूरजपोल भरतपुर के नाम से सेल टेक्स की वेबसाइट राजटेक्स भरतपुर सर्किल पर अपलोड कर दिया। इसके पश्चात भरतपुर सर्किल के सेल टैक्स विभाग के अधिकारी मीणा की लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड को डेटाबेस से मालूम करके एप्लीकेशन को जयपुर मुख्यालय पर भवन के लिए फॉरवर्ड कर दिया टीडीएस टीसीएस कंपनी डेटाबेस में पूरे राजस्थान के सेल टैक्स विभाग के
अधिकारियों के लोग पासवर्ड सेव हो जाते हैं।
इसी का फायदा उठाते हुए उसने इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ-साथ आरोपी नीरज सोनी ने जयपुर जोन से एक करोड़ 88 लाख रुपए और भरतपुर जॉन से 73 लाख 20000 और अलवर जोन से एक करोड़ 28 लाख रुपए की ठगी की यह ठगी के मामले अलवर भरतपुर जयपुर आदि जगह दर्द भी हुए हैं उद्योग नगर थाना पुलिस इस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है किसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। सोमवार को आरोपी को सीजेएम कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को मजिस्ट्रेट ने दो दिन की पुलिस रिमांड के लिए उद्योग नगर थाना को देने के आदेश जारी किये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mastermind arrested for causing loss of crores to Sale tax department
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, bharatpur news, mastermind arrested for causing loss of crores to sale tax department, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved