• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गणतंत्र दिवस समारोह में जा रही बच्ची से छेड़छाड़, बुजुर्ग ने विरोध किया तो मनचलों ने की हत्या

man murder becasue he was trying to save girl of eveteasing in bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर भरतपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। काॅलेज में गणतंत्र दिवस समारोह में शरीक होने जा रही एक छात्रा से छेडछाड़ का विरोध करने पर कुछ मनचलों ने एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। इस बुजुर्ग का कसूर सिर्फं इतना था कि इसने छात्रा को बचाने की कोशिश की। घटना बयाना थाना इलाके की है। खास बात ये है कि वारदात स्थल से महज 10 मिनट की दूरी पर थाना होने के बावजूद पुलिस 1 घंटे बाद मौके पर आई और जांच पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक बयाना के बीरमपुरा गांव नांगल के रहने वाले खुशहाली राम की नाबालिग बच्ची काॅलेज में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने जा रही थी। बीच रास्ते में गांव के ही रहने वालेे दो युवकों ने छात्रा के साथ छेडछाड़ शुरू कर दी। इस दौरान पास से गुजर रहे परिचित बाबा बच्चूसिंह नाम के एक बुजुर्ग ने इसका विरोध किया। इतना देखते ही दोनो युवक बच्चूसिंह पर टूट पड़े। दोनों ने पहले बच्चू सिंह पर लातघूंसे बरसाए। इसके बाद बदमाशों ने डंडो से उनके साथ जमकर मारपीट कर हत्या कर दी। बाद में खून से लथपथ बच्चूसिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी जो कि महज वारदात स्थल से 10 मिनट की दूरी है। लेकिन पुलिस एक घंटे तक भी नहीं आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-man murder becasue he was trying to save girl of eveteasing in bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: man murder, save girl, eveteasing in bharatpur, rajasthan news, murder news, bharatpur crime news, hindi khabar, hindi news, crime news, rajasthan crime news, crime news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved