नगर(भरतपुर)। भरतपुर जिले के नगर कस्बे में आज सुबह 9 बजे के लगभग दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें लाठी -भाटा व गोलीबारी हुई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गोलीबारी
में गोली लगने से एक युवक करण सिंह गुर्जर गांव पेंड़का निवासी की मौके पर
ही मौत हो गई।और दूसरा युवक गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो
गया।गम्भीर घायल अवस्था मे युवक शौकीन बालोतरा को अलवर किया रेफर। बताया जा
रहा है कि दोनों पक्षो का कई महीने से आपसी विवाद चल रहा था जिसकी सूचना
पुलिस को एक पक्ष ने दे भी दी ।
घटना की सूचना मिलते
ही पुलिस पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।अस्पताल परिसर में विधायक
अनिता सिंह भी पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।लेकिन पुलिस द्वारा
कोई भी कार्यवाही नही की गई।मोके पर पुलिस प्रशासन का जाप्ता मौजूद रहा।
बाद में डीग C O महेश मीणा मोके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
बाद में मृतक युवक के शव को नगर CHC पहुंचाया जहां भरतपुर से आये चिकित्सक ने पोस्टमार्डम किया और शव परिजनों को सौंप दिया
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Daily Horoscope