• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूटी से आई युवती और जनाना अस्पताल से चुरा ले गई बच्चा

jaipur news : Child stolen from Janaana Hospital of Bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। सावधान ! अगर आप अपने परिवार की बहू-बेटी को प्रसव कराने के लिए सरकारी अस्पताल में जा रहे हैं तो सतर्क रहें। सरकारी अस्पताल से आजकल नवजात बच्चों की चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। जी हां बिलकुल, एक ऐसा ही मामला बुधवार को भरतपुर शहर में देखने को मिला। वहां डिलीवरी कराने आई एक महिला के नवजात बच्चे को एक अज्ञात युवती अस्पताल से उठा ले गई। इसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। मामला भरतपुर संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल का है। पहाड़ी कस्बे के हैबत का गांव निवासी मनीषा (30) को प्रसव के लिए पहाड़ी अस्पताल ले जाया गया। वहां मनीषा ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। इसके बाद मनीषा को ब्लड की कमी के कारण पहाड़ी अस्पताल के डॉक्टरों ने भरतपुर रेफर कर दिया। भरतपुर के जनाना अस्पताल में भर्ती होने के बाद मनीषा का देवर उसके लिए ब्लड लेने दूसरे अस्पताल चला गया और मनीषा की सास अस्पताल से बाहर कचौड़ी खाने चली गई। इसी दौरान जींस पहने एक अज्ञात युवती जिसकी उम्र करीब 20 साल थी मनीषा के बेड पर पहुंची और बोली कि हमारा बच्चा भी यहां भर्ती है और उसे बातों में लगाकर उसका विश्वास जीत लिया। इसके बाद मनीषा ने शौच जाने की बात कही, लेकिन वह सास के आने का इंतजार करने लगी। इस दौरान उस लड़की ने उसे शौच कराने कहा कि मैं आपको शौचालय ले जाने की बात कही और नवजात बच्चे को गोद में लेकर मनीषा को शौचालय ले गई। मनीषा जब शौचालय से बाहर आई तो तब तक वह युवती उसके बच्चे को लेकर गायब हो गई। मनीषा ने शोर मचाया तो उसकी सास भी बाहर से आ गई और उसने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चा चोरी होने की खबर पूरे अस्पताल में आग की तरह फैल गई।
बच्चा चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही थाना मथुरा गेट पुलिस और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जाता है कि वह अज्ञात लड़की स्कूटी लेकर अस्पताल पहुंची और बाद में बच्चे को लेकर निकल गई। पुलिस उस अज्ञात महिला की तलाश कर रही है। बच्चा चोरी होने के बाद पीड़िता मनीषा और उसकी सास का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि पुलिस अभी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Child stolen from Janaana Hospital of Bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, child stolen from janaana hospital of bharatpur, child stolen from bharatpur, janaana hospital of bharatpur, delivery case in bharatpur, crime in bharatpur, crime in rajasthan, crime hindi news, bharatpur hindi news, bharatpur latest news, rajasthan hindi news, भरतपुर समाचार, राजस्थान समाचार, अपराध समाचार, भरतपुर में अस्पताल से बच्चा चोरी, जनाना अस्पताल भरतपुर, जनाना अस्पताल से बच्चा चोरी, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved