भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र निवासी एक 20 वर्षीय युवक ने परिजनों के साथ हुए झगड़े के बाद घर में रखा तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी निवासी सलीम का पुत्र साकिर मजदूरी करता है। वह शुक्रवार को मजदूरी पर नहीं गया। इस कारण उसका परिजनों से झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर शकीर ने घर में रखा तेजाब पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। शकीर की हालत बिगड़ते देख परिजन घबरा गए और फौरन पड़ोसियों की मदद से उसे जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope