भरतपुर। बृजनगर से आगे शुक्रवार को रास्ते में खड़े ऑटो को तेज गति से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। घटना में ऑटो में सवार महिला घायल हो गई। उसे जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दुर्घटना में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार भरतपुर के तूफानी मोहल्ला निवासी सुनील ऑटो चलाता है। शुक्रवार को वह ऑटो में बृजनगर से सवारी ला रहा था। बृजनगर से कुछ आगे ही एक जगह वह सवारी के इंतजार में वह खड़ा था। पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो में सवार सेवर निवासी महिला रामवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय लोगों ने जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटना में सुनील का ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के चलते मौके पर काफी संख्या पर लोग जमा हो गए। वहीं ट्रैक्टर चालक ने कहा कि उसने ट्रैक्टर को काफी काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह ऑटो से भिड़ गया।
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लूट की झूठी सूचना देने वाला कूरियर कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार, रुपए बरामद
मादक पदार्थ अफीम की खरीद फरोख्त करते तीन आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope