• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बयानाः सर्ऱाफा व्यापारी से लूट का पर्दाफाश : 200 CCTV कैमरों और मुठभेड़ के बाद पकड़े गए लुटेरे

Bayana: Robbery case of a bullion trader exposed: Robbers caught after 200 CCTV cameras and encounter - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। बयाना में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पांच को पकड़ा गया है। पुलिस ने यह कामयाबी सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, साइबर सेल की मदद और अपराधियों से हुई मुठभेड़ के बाद हासिल की है। आरोपियों के पास से दो अवैध देशी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस, 7 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह घटना 27 अगस्त 2025 की है।

जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने यहां मीडिया कर्मियों को बताया कि बयाना निवासी एक सर्राफा व्यापारी शाम को अपनी दुकान बंद कर वापस लौट रहे थे। सालावाद फाटक के पास, अपाचे और पल्सर बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। इसके बाद वे व्यापारी से गहनों और नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में जुटी टीम ने सबसे पहले मौके और आसपास लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार फुटेज का पीछा करते हुए, पुलिस ने अपराधियों को उत्तर प्रदेश के आगरा तक ट्रेस किया। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से मोबाइल लोकेशन और डंप डेटा का विश्लेषण किया गया, जिससे बदमाशों की पहचान सुनिश्चित हुई। पुलिस ने धौलपुर, आगरा, जैतपुर, इटावा, भिंड और मुरैना तक अलग-अलग टीमों को भेजकर अपराधियों की तलाश की। 9 सितंबर को पुलिस को इनपुट मिला कि बदमाश धौलपुर और भरतपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक और डकैती की योजना बना रहे हैं। थानाधिकारी पृथ्वी सिंह खटाना की टीम का बदमाशों से आमना-सामना हुआ। मुठभेड़ के बाद, पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने 27 अगस्त की लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया है। यह भी खुलासा हुआ है कि ये अपराधी पहले भी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं और उन्होंने जेल के अंदर ही इस लूट की योजना बनाई थी । पुलिस को उम्मीद है कि इनसे और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bayana: Robbery case of a bullion trader exposed: Robbers caught after 200 CCTV cameras and encounter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur police, bayana, robbery, crime story, rajasthan, criminal arrest, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved