• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर छेड़छाड़ और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Accused arrested for molesting and threatening a minor by making obscene video - Bharatpur News in Hindi

खास खबर। हलैना नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने के गंभीर मामले में हलैना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को पीड़िता के पिता ने हलैना थाने में उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि गांव मूडिया साद निवासी आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री का अश्लील वीडियो बनाया, उसके साथ अश्लील हरकतें की और विरोध करने पर जान से मारने व मारपीट करने की धमकियां दीं। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 232/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2), 77, 351(3) तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 7 व 8 के तहत अनुसंधान शुरू किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी योगेश (29 वर्ष) पुत्र बदन सिंह मीना, निवासी मूडिया साद (थाना हलैना) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से मामले से जुड़े साक्ष्यों व वीडियो के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Accused arrested for molesting and threatening a minor by making obscene video
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: halena police station, bharatpur news, minor harassment case, pocso act arrest, obscene video blackmail, accused yogesh meena, bns case rajasthan police, vijendra singh sho, \r\n, crime news in hindi, crime news, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved