• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर अंतिम तारीख

Online application for girls distance education scheme begins, October 31 is the last date - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रमों में स्नातक/स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेशित बालिकाओं की छात्रवृत्ति के लिए बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन 23 सितम्बर से प्रारंभ शुरू हो गए हैं। वीएमओयू के क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत छात्राएं 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। फ़ीस पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय सत्र 2025-26 में प्रवेशित छात्राएं ऑनलाइन स्कालरशिप पोर्टल पर जाकर एसएसओ-आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। निदेशक डॉ. जेके शर्मा ने बताया कि आवेदन करने वाली छात्राओं के पास जन-आधार कार्ड होना चाहिए और उसमें समस्त सूचनाएं अपडेट होनी चाहिए। योजना से संबंधित नियम एवं दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Online application for girls distance education scheme begins, October 31 is the last date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatpur, girl child distance education scheme, online applications, september 23, scholarships, girls, session 2025-26, undergraduate, postgraduate, diploma, certificate programs, distance education, vardhman mahaveer open university, kota, career news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved