• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नामांतकरण खोलने के नाम पर 7,000 की मांग—पटवारी ट्रैप में फंसा

Patwari Trapped in a Trap: 7,000 Demanded for Opening a Mutation - Beawar News in Hindi

ब्यावर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अजमेर इकाई ने मंगलवार को पटवार हल्का रूपनगर के पटवारी आनंद मेघवाल को 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी परिवादी की जमीन से संबंधित विरासत नामांतरण खोलने के बदले अवैध राशि की मांग कर रहा था। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत की थी कि पटवारी आनंद मेघवाल उसके भूमि दस्तावेज़ों को आगे बढ़ाने के लिए 8,000 रुपये की रिश्वत मांगकर लगातार परेशान कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के लिए 13 नवंबर 2025 को सत्यापन कराया गया, जिसमें वार्ता के बाद रिश्वत की राशि 7,000 रुपये तय हुई। मुख्यालय के निर्देश पर की गई कार्रवाई के तहत एसीबी अजमेर रेन्ज के पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरविजन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द्र के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। आज निरीक्षक मीरां बेनीवाल और उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पटवारी को टेबल पर रखी रिश्वत राशि के साथ दबोच लिया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Patwari Trapped in a Trap: 7,000 Demanded for Opening a Mutation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patwari, trapped, trap, demanded, opening, mutation, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, beawar news, beawar news in hindi, real time beawar city news, real time news, beawar news khas khabar, beawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved