• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान SOG की बड़ी कार्रवाई : IOCL पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

Major Operation by Rajasthan SOG: Gang Stealing Oil from IOCL Pipeline Busted; 4 Arrested, Including Mastermind - Beawar News in Hindi

जयपुर/ब्यावर। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने पेट्रोलियम पदार्थ चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की पाइपलाइन को पंक्चर कर तेल चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई एडीजी (SOG) विशाल बंसल के कुशल निर्देशन में अंजाम दी गई। यह मामला पाली जिले के सेन्दड़ा थाना अंतर्गत ग्राम रामगढ़ का है। अगस्त 2023 में बदमाशों ने IOCL की KJPPL (KSPL) पाइपलाइन के साथ छेड़छाड़ कर तेल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। IOCL ब्यावर के प्रबंधक की रिपोर्ट पर एसओजी थाना जयपुर में आईपीसी, पीडीपीपी एक्ट, और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू महाराज ने तेल चोरी के लिए एक संगठित नेटवर्क तैयार किया था। पाइपलाइन पंक्चर करने के लिए गिरोह ने अहमदाबाद से तकनीकी विशेषज्ञ पंकज वाघेला को मोटी रकम देकर बुलाया था। गिरोह ने लक्ष्मण सिंह नामक व्यक्ति के खेत से गुजर रही पाइपलाइन पर वाल्व वेल्ड किया और टैंकरों के जरिए तेल चोरी करने की योजना बनाई।
अपराधियों की किस्मत ने तब दगा दिया जब एक रात चोरी के प्रयास के दौरान उनका टैंकर दलदली जमीन में फंस गया। टैंकर निकालने की हड़बड़ाहट में खेत की सतह पर मिट्टी के निशान रह गए। IOCL की नियमित गश्त के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने ढीली मिट्टी और संदिग्ध बदलाव देखे, तो इस पूरे घोटाले की परतें खुलती चली गईं।
गिरफ्त में आरोपी और फरार एक्सपर्ट
पुलिस ने गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है:
जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू महाराज (31) - मुख्य सरगना।
प्रेम सिंह (48) - पूर्व में तेल चोरी के 2 मामलों सहित 5 केस दर्ज।
देवेन्द्र सिंह (32) और प्रताप शेर सिंह (36) - सहयोगी।
पुलिस अब इस मामले के मुख्य तकनीकी एक्सपर्ट पंकज वाघेला की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जिस पर पहले से ही 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
IOCL Pipeline Oil Theft, SOG Rajasthan Police, Pali Petroleum Theft Case, KJPPL Pipeline, Beawar Crime News, Oil Smuggling Gang Arrested.

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Operation by Rajasthan SOG: Gang Stealing Oil from IOCL Pipeline Busted; 4 Arrested, Including Mastermind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major operation, rajasthan sog, gang stealing, oil, iocl pipeline, busted, 4 arrested, including, mastermind, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, beawar news, beawar news in hindi, real time beawar city news, real time news, beawar news khas khabar, beawar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved