• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केयर्न फाउंडेशन और राजस्थान कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के बीच तीन वर्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर

Three-Year MoU Signed Between Cairn Foundation and Rajasthan Skill - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। युवाओं को भविष्य के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार और उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए केयर्न फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग ने केयर्न एंटरप्राइज सेंटर (CEC) कार्यक्रम के संचालन के लिए तीन वर्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण और सतत आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में दोनों संस्थाओं के दीर्घकालिक सहयोग को और मजबूत करेगी। समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के आयुक्त ऋषभ मंडल (आईएएस), प्रशिक्षण निदेशक मनीष शर्मा तथा वेदांता ऑयल एंड गैस (केयर्न) के सीएसआर प्रमुख विशाल अग्रवाल एवम सीनियर मैनेजर स्टेकहोल्डर शैलेश शर्मा की उपस्थिति में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC) के जयपुर स्थित मुख्यालय में किए गए। वर्ष 2007 से संचालित केयर्न एंटरप्राइज सेंटर (CEC), बाड़मेर ग्रामीण युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। हब सेंटर और 56 स्पोक सेंटरों के नेटवर्क के माध्यम से यह पहल अब तक 15 क्षेत्रों और 35 जॉब रोल्स में प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर सृजित कर चुकी है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान इस पहल के अंतर्गत 8,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 2,500 से अधिक युवा उद्यमी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतिवर्ष 1,000 से अधिक विद्यार्थियों को तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पाठ्यक्रमों के माध्यम से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत बैंकिंग, इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयरिंग, डेब्ट रिकवरी एजेंट, जीएसटी एवं एमआईएस जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों में प्रशिक्षण के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स और रोजगार क्षमता विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इस पहल के माध्यम से सरकारी आईटीआई संस्थानों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सहायता प्रदान की गई है, जिससे 170 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिला है। समावेशी विकास को बढ़ावा देते हुए कुल लाभार्थियों में 12 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं, जिन्हें ब्यूटी एंड वेलनेस, बैंकिंग, मेसनरी तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार और औपचारिक रोजगार के अवसरों से जोड़ा गया।
कार्यक्रम ने उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं। अब तक 85 प्रतिशत प्लेसमेंट, 70 प्रतिशत जॉब रिटेंशन तथा 1 प्रतिशत से कम ड्रॉपआउट दर दर्ज की गई है, जो इसकी प्रभावशीलता को दर्शाती है।
नवीनीकृत तीन वर्षीय साझेदारी के तहत कार्यक्रम का दायरा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और विस्तारित किया जाएगा। इसके अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल मार्केटिंग तथा अन्य उभरते तकनीकी क्षेत्रों में नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि युवाओं को बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान किया जा सके।
यह नवीनीकृत समझौता ज्ञापन केयर्न फाउंडेशन और राजस्थान के कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की उस साझा प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करता है, जिसके माध्यम से युवाओं को भविष्य के अनुरूप कौशल, उद्यमिता के अवसर और सतत आजीविका उपलब्ध कराते हुए राजस्थान के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में योगदान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three-Year MoU Signed Between Cairn Foundation and Rajasthan Skill
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: three-year mou, signed between, cairn foundation, rajasthan skill, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved