• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यार्थी को सदैव ईमानदार व समर्पित रहना चाहिए : जैन

Student should always be honest and dedicated : Jain - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेरा में शुक्रवार को साइकिल व लैपटॉप वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य आतिथि बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने की ललक होनी चाहिए। इस अवसर पर सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने की बात कही। मुख्य अतिथि शिक्षा प्रकोष्ठ अधिकारी महेश ददानी ने शिक्षक वर्ग को समर्पित होकर आगे बढऩे की बात कही। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट गोपाल सिंह राजपुरोहित ने युवाओं को शिक्षा व नैतिकता के रास्ते पर चलते हुए राष्ट्र का नाम रोशन कर आग बढऩे को कहा। इस मौके पर सरपंच चांद सिंह राजपुरोहित ने भी विचार रखे। विधायक मेवाराम जैन व बाड़मेर प्रधान प्रतिनिधि रतनाराम ने विद्यालय को एक-एक हॉल देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वेदराज बोहरा ने की। कार्यक्रम में समाजसेवी भामाशाह हरलाल सिंह ने उच्च प्राप्तांक विधार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Student should always be honest and dedicated : Jain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: student, honest, dedicated, state model higher secondary school balera, barmer, bicycle distribution function, laptop distribution function, barmer mla mewaram jain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved