• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इनामी बदमाश के ठिकाने पर दबिश, अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्टल मय कारतूस एवं एक फॉर्च्यूनर व स्विफ्ट कार जब्त

Raid on the hideout of a rewarded criminal, illegal doda poppy, a pistol with cartridges and a Fortuner and Swift car seized - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। बाड़मेर में डीएसटी व थाना नागाणा पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर इनामी व पैरोल से फरार बदमाश के ठिकाने पर दबिश देकर 66 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक पिस्टल मय सात कारतूस एवं एक फॉर्च्यूनर व स्विफ्ट कार की जब्त की है। इस दौरान इनामी बदमाश पुलिस की भनक लगते ही अपने साथी समेत फरार हो गया। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि इनामी अपराधी व पैरोल से फरार मुलजिम ठाकराराम जाट पुत्र मानाराम निवासी बढसरा थाना बायतु जिला बालोतरा के बारे में सूचना मिली थी कि वह खानजी का तला (चौखला) निवासी जितेंद्र उर्फ जेठालाल जाट पुत्र दीपाराम के घर आया हुआ है। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम व सीओ रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ जमील खान के नेतृत्व में थाना नागाणा व डीएसटी से टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा सूचना के अनुसार खानजी का तला में जितेंद्र सिंह के घर दबिश दी तो पुलिस की भनक लगते ही जितेंद्र एवं ठाकरा राम एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो पानी के टांके से गाड़ी टकराने पर बदमाश, फॉर्च्यूनर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। मौके पर मिली फॉर्च्यूनर व स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी लेने पर कुल 66 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और एक पिस्टल व सात जिंदा कारतूस मिले।

एसपी मीना ने बताया कि फरार इनामी बदमाश ठाकराराम के विरुद्ध एनडीपीएस आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला के प्रकरण प्रतापगढ़ में थाना छोटी सादड़ी, सिरोही में अनादरा, बालोतरा में थाना बायतु एवं थाना पचपदरा में दर्ज है। थाना अनादरा के मामले में 3 हजार एवं बायतु में दर्ज मामले में 25 हजार का इनामी अपराधी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raid on the hideout of a rewarded criminal, illegal doda poppy, a pistol with cartridges and a Fortuner and Swift car seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer police, sp narendra singh meena\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved