• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे पर महिलाओं ने खुलकर रखी बात, मेंस्ट्रुअल कप अपनाने पर दिया जोर

On World Menstrual Hygiene Day, women spoke openly and emphasized the importance of adopting menstrual cups - Barmer News in Hindi

खास खबर। बाड़मेर 'वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे' के अवसर पर वेदांता केयर्न और नंद घर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने मासिक स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मेंस्ट्रुअल कप को सुरक्षित, सुविधाजनक, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बताते हुए इसे अपनाने पर जोर दिया।
गौरतलब है कि हर साल 28 मई को मनाए जाने वाले 'वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे ' उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता, स्वास्थ्य और जागरूकता के प्रति प्रेरित करना है। इस दिन पीरियड्स से जुड़े शर्म, संकोच और मिथकों को तोड़ने के साथ महिलाओं को सुरक्षित स्वच्छता सुविधाएं और सही जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाता है।
इसी कड़ी में गुरुवार को वेदांता केयर्न और नंद घर द्वारा नागाणा स्थित वेदांता ऑयल एंड गैस कार्यालय परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी और मेंस्ट्रुअल कप अपनाने पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में 160 से अधिक महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जागरूकता और सामाजिक बदलाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन जतन संस्थान के सहयोग से किया गया। जागरूकता सत्र के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, गरिमा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विशेषज्ञों ने महिलाओं को मेंस्ट्रुअल कप और सैनिटरी पैड के फायदे एवं नुकसान, डिस्पोजेबल सैनिटरी नैपकिन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान, मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता और पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि कई ग्रामीण महिलाओं ने मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
महिलाओं ने बताया कि यह विकल्प लंबे समय तक उपयोगी होने के साथ-साथ खर्च कम करने में भी मददगार है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर संकोच और चुप्पी से जुड़े इस विषय पर महिलाओं की खुली चर्चा ने जागरूकता और आत्मविश्वास का सकारात्मक संदेश दिया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता ने कहा, “मेंस्ट्रुअल कप बहुत उपयोगी, किफायती और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। मैं पिछले 2-3 वर्षों से इसका उपयोग कर रही हूं और अन्य महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करती हूं।”
कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायक फिल्म ‘पैडमैन’ का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म ने महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक कलंक, महिलाओं की गरिमा और परिवार के सहयोग के महत्व को लेकर भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम किया। फिल्म के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि परिवार और समाज का सहयोग महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े विषयों पर खुलकर बातचीत को बढ़ावा देता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On World Menstrual Hygiene Day, women spoke openly and emphasized the importance of adopting menstrual cups
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer, world menstrual hygiene day, vedanta cairn, nand ghar, menstrual hygiene awareness, rural women health, menstrual cups, eco-friendly sanitary solutions, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved