• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाड़मेर में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने टैंक में कूदकर दी जान: युवती की मौत, युवक गंभीर; दो दिन से घर से थे लापता

Married lovers commit suicide by jumping into a water tank in Barmer: The woman died, the man is critical; they had been missing from home for two days. - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के अमरावास कोनरा गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शादीशुदा युवक और विवाहिता युवती ने पानी के टैंक (टांके) में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में मिले युवक को बाड़मेर रेफर किया गया है। दो दिन से थे घर से गायब पुलिस के अनुसार दोनों पिछले दो दिनों से घर से लापता थे। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक ग्रामीण ने उन्हें अमरावास कोनरा निवासी खेराज के खेत में बने पानी के टांके पर संदिग्ध अवस्था में बैठे देखा। व्यक्ति ने तुरंत आसपास के लोगों और दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी। इससे पहले कि कोई पहुंच पाता, दोनों ने टैंक में छलांग लगा दी।
ग्रामीणों ने बाहर निकाला, युवती की मौत
ग्रामीणों द्वारा तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया और दोनों को टैंक से बाहर निकालकर चौहटन अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बाड़मेर के जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मृतका की पहचान लक्ष्मी (पुत्री नंदूलाल), निवासी आटिया के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक डूंगराराम (पुत्र प्रभुराम), निवासी अमरावास कोनरा बताया गया है।
मॉर्च्युरी में रखवाया गया शव
घटना की जानकारी मिलने पर चौहटन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों को सूचित कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच– लव अफेयर की बात सामने आई
चौहटन डीएसपी जेठाराम ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी मिली है। आगे की कार्रवाई परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
युवक के घर से 600 मीटर दूर मिला था जोड़ा
जानकारी के अनुसार युवक डूंगराराम शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया जाता है कि वह सोमवार से ही घर से लापता था। मंगलवार को भी घर नहीं लौटा। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को दोनों को साथ में देखा गया था। बुधवार सुबह युवक के घर से लगभग 600 मीटर दूर खेत में बने टांके पर दोनों फिर देखे गए और कुछ देर बाद उन्होंने टैंक में कूदकर जान देने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Married lovers commit suicide by jumping into a water tank in Barmer: The woman died, the man is critical; they had been missing from home for two days.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: married lovers, commit suicide, barmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved