• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाड़मेर में एसीबी की कार्रवाई : सारला का राजस्व निरीक्षक 18,000 रुपये की घूस लेते गिरफ्तार, जमीन की नेखमबंदी के लिए मांगी थी रिश्वत

Major ACB Action in Barmer: Sarla Revenue Inspector Arrested Red-Handed Accepting Bribe - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बालोतरा इकाई ने शुक्रवार देर रात एक सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए बाड़मेर जिले के सेडवा कस्बा में तैनात राजस्व निरीक्षक (भू-अभिलेख निरीक्षक) धनराज को 18,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (पुलिस) गोविंद गुप्ता ने कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी की बालोतरा इकाई को एक परिवादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिवादी का आरोप था कि ग्राम बीसासर में स्थित उसकी जमीन की नेखमबंदी करने की एवज में सारला क्षेत्र (तहसील सेडवा, जिला बाड़मेर) का राजस्व निरीक्षक धनराज उसे लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी ने इस जायज कार्य को पूरा करने के लिए परिवादी से कुल 32,000 रुपये की रिश्वत राशि की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, भ्रष्ट अधिकारी धनराज इस सौदे में से 12,000 रुपये की रिश्वत राशि पहले ही परिवादी से वसूल चुका था। बाकी बचे 18,000 रुपये की रकम वसूलने के लिए वह परिवादी पर लगातार दबाव बना रहा था।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद, एसीबी जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में एक विशेष टीम तैयार की गई। बालोतरा एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान जुगतावत के कुशल नेतृत्व में जाल बिछाया गया और शुक्रवार देर रात जैसे ही आरोपी धनराज ने परिवादी से 18,000 रुपये की घूस ली, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।
एसीबी राजस्थान की महानिरीक्षक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके ठिकानों पर अग्रिम कार्रवाई जारी है। ब्यूरो द्वारा इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर आगे का कानूनी अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major ACB Action in Barmer: Sarla Revenue Inspector Arrested Red-Handed Accepting Bribe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmeracbaction, revenueinspectorbribed, dhanrajriarrested, acbbalotrateam, govindguptadgacb, sedwabarmernews, corruptioncaserajasthan, landnekhambandiscam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved