• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध मादक पदार्थ सप्लायर गिरफ्तार, पांच हजार रुपये का था इनाम

Illegal drug supplier arrested, reward was Rs 5,000 - Barmer News in Hindi

-14 महीना से वांछित आरोपी होली पर घर आया था बाड़मेर। जिले की गुड़ामालानी थाना पुलिस की टीम ने 14 महीनों से वांछित अवैध मादक पदार्थ के सप्लायर बाबूलाल नाई पुत्र धुखाराम निवासी देवनगर भेडाणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जिले में वांछित बदमाशों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विगत 30 जनवरी 2023 को तत्कालीन थानाधिकारी द्वारा मुलजिम हीरा राम निवासी जालौर को अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में डोडा पोस्त बाबूलाल नाई से खरीदना बताया था।

एसपी मीना ने बताया कि भनक लगते ही आरोपी बाबूलाल फरार हो गया। जिसकी तलाश में कई बार पुलिस ने गांव में दबिश दी। नही मिलने पर इसके बारे में सूचना देने पर 5 हजार के इनाम की भी घोषणा की गई। शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी होली के त्योहार पर घर आया है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्सा राम बोस व सीओ सुखाराम के सुपरविजन एवं एसएचओ मुक्ता पारीक के नेतृत्व में डीएसटी व थाना गुड़ामालानी से गठित टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Illegal drug supplier arrested, reward was Rs 5,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer police, illegal drug supplier arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved