• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाड़मेर में हाई रेड अलर्ट: जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की

High red alert in Barmer: District Collector Tina Dabi appeals to people to stay indoors - Barmer News in Hindi

बाड़मेर | भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई रेड अलर्ट जारी किया है। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने शनिवार को एक आपात संदेश में नागरिकों से घरों में ही रहने और बाजार या सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने की सख्त अपील की है। कलेक्टर डाबी ने कहा, "स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी नागरिकों को अपने-अपने घर जाने का निर्देश दिया गया है। किसी भी अफवाह से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। जिले में हाई रेड अलर्ट की स्थिति है।" उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से हालात पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी है।
प्रशासन की ओर से स्कूल, कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक परिवहन को भी आंशिक रूप से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बाड़मेर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
बाड़मेर जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और सत्यापित जानकारी ही साझा करने की अपील कर रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-High red alert in Barmer: District Collector Tina Dabi appeals to people to stay indoors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer, district collector tina dabi, tina dabi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved