• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाय के गोबर को आजीविका से जोड़ें तो नए समृद्ध भारत का होगा निर्माण : जोराराम कुमावत

Connecting cow dung with livelihoods will lead to the creation of a new, prosperous India: Zoraram Kumawat - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने बाड़मेर प्रवास के दौरान रविवार को आदर्श डूंडा में बाबा रामदेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं जीवित भंडारा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्री श्री 1008 खुशाल गिरी जी महाराज व अन्य संतों से आशीर्वाद लिया। साथ ही मंत्री कुमावत के कार्यक्रम में पहुंचने पर पोकरण विधायक प्रतापपुरी महाराज सहित आयोजकों ने उनका सम्मान किया। इस दौरान पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गऊ माता का व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में बड़ा योगदान है। जब व्यक्ति गऊ को पवित्र व शुभ मानकर उसकी सेवा करता है तब वह व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, आर्थिक और आध्यात्मिक विकास करती है। पर्यावरण शुद्धि में भी गाय का योगदान है। आयुर्वेद में गोमूत्र और गोमूत्र से बनी दवाएं मधुमेह, कैंसर, एड्स, एक्जिमा आदि त्वचा रोग में फायदेमंद मानी जाती है। खेती के लिए गाय के गोबर अच्छा होता है। गोबर और गोमूत्र जैविक खाद मिट्टी के पोषण के लिए कीटनाशक के रूप में कार्य करता है। गांवों में घरों की दीवारों और फर्श पर गोबर लेपन से जीवाणुओं का नाश होता है।श्री कुमावत ने कहा प्राचीन काल से ही, हिंदू गाय की पूजा और संरक्षण करते रहे हैं, यह मानते हुए कि यह पशु 33 करोड़ देवताओं का प्रतीक है। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि गाय को रोजगार से भी जोड़ना चाहिए। गोबर प्लांट लगाकर उसकी गैस का घरों में प्रयोग किया जाए। हमने यदि गाय के गोबर को आजीविका से जोड़ दिया तो नए समृद्ध भारत का निर्माण होगा। कुमावत ने कहा कि निराश्रित गाय को गोशाला में रखकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता देकर उसका पालन पोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूधारू गाय को सड़कों पर छोड़ने की आदत बदलनी होगी। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान कि वे गाय को घर में रखकर ही पालें, ताकि बेसहारा पशुओं की वजह से होने वाले हादसों को रोका जा सके।
इस मौके पर चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, समाजसेवी अनंतराम बिश्नोई, दिलीप पालीवाल, देवीलाल प्रजापत, श्री दीपक कड़वासरा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Connecting cow dung with livelihoods will lead to the creation of a new, prosperous India: Zoraram Kumawat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer, minister zoraram kumawat attended the baba ramdev temple, pran pratishtha\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved