• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री का बाड़मेर जिले के सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के सरपंचों से संवाद, यहां पढ़ें

Chief Minister communication with Sarpanches of border Gram Panchayats of Barmer district, - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीमावर्ती ग्राम पंचायतों में रह रहे विस्थापितों के लिए अलग से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी ग्राम पंचायतों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधारभूत विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। शर्मा ने कहा कि सरपंच ग्राम पंचायत के विकास एवं जनसेवा का प्रमुख आधार हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को बाड़मेर दौरे के तहत जिला परिषद् सभागार में सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के सरपंचों व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सरपंचों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था के तहत प्रत्येक गांव का मूलभूत विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सीमावर्ती 49 ग्राम पंचायतों के विकास के संबंध में जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि विकास की जरूरतों को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट तैयार करें और समय-समय पर इनकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने जिला कलक्टर को इस कार्य के लिए अधिकारियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार की योजनाओं की सफल क्रियान्विति के लिए टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने शासन सचिव ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायतीराज को ग्राम पंचायतों में बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क जैसी आधारभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों की सूची तैयार कर इन्हें समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय निवासी इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नवीन अवसर प्रदान किए हैं, सरपंचगण इन योजनाओं का अधिकाधिक स्थानीय निवासियों को लाभ दिलाने का कार्य करें। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास के संकल्प ने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के विकास को नवीन गति प्रदान की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister communication with Sarpanches of border Gram Panchayats of Barmer district,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister, barmer news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved