• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केंद्रीय अध्ययन दल ने लिया सूखे की स्थिति का जायजा

बाड़मेर । केंद्रीय अध्ययन दल ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर सूखे से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने चारे एवं पानी की दिक्कत के साथ रोजगार की समस्या से अवगत कराया।

केंद्रीय अध्ययन दल में शामिल कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, नीति आयोग के कृषि निदेशक शिवसिंह मीणा, कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण मंत्रालय के पशुपालन विभाग की अस्सिटेंट कमिश्नर सुलेखा एस.एल. एवं आपदा प्रबन्धन विभाग के सचिव हेमंत गेरा ने बाड़मेर जिले के सणपा फांटा, टाकू बेरी, धन्ने की ढाणी, बिलासर, गेहूं, बोथिया, निम्बला, गूंगा समेत कई गांवों का दौरा कर अकाल की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने चारे-पानी एवं रोजगार की समस्या से अवगत कराते हुए पशु शिविर एवं चारा डिपो खोलने और मनरेगा में अतिरिक्त रोजगार दिलाने की मांग रखी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कृषि आदान से प्रभावित किसानों की सूची अटल सेवा केंद्र पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को चस्पा करने के निर्देश दिए। ग्रामीण पोकर राम ने केंद्रीय अध्ययन दल को बताया कि केवल एक बारिश होने से टांकों में पानी नहीं आया। इसके उपरांत केंद्रीय अध्ययन दल ने गेहूं रोड़ स्थित गोपाल गौशाला का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय अध्ययन दल ने गौशाला संचालन एवं मिलने वाले अनुदान के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Central study team reviewed the situation of drought
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central study team, situation of drought, hemant gera, secretary, department of disaster management, barmer news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved