• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केस ऑफिसर स्कीम की सफलता : महिला की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

Case Officer Scheme Success: Accused sentenced to life imprisonment for murdering woman - Barmer News in Hindi

बाड़मेर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, थानाधिकारी नागाणा ने केस ऑफिसर के रूप में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका बाड़मेर। बाड़मेर जिला पुलिस ने हत्या जैसे जघन्य और गंभीर प्रकृति के अपराध में अपराधी को सजा दिलाने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत केस ऑफिसर स्कीम में चयनित थाना नागाणा के एक हत्या के प्रकरण में आरोपी को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह सफलता प्रकरण की प्रभावी पैरवी का परिणाम है। एसपी मीना ने बताया कि 13 अप्रेल 2022 को प्रार्थी भोमाराम ने अपनी पत्नी कमला (40) की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना नागाणा पर दर्ज कराई थी, जो घर से अस्पताल जाने के बाद वापस नहीं लौटी थीं। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध मेघाराम जाट पुत्र दलाराम निवासी करणपुरा चौखला को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद बांदरा सरहद में कंटीली झाड़ियों के नीचे कमला देवी का शव बरामद किया। हत्या मुंह और सिर पर चोटें मार गला दबाकर की गई थी।
केस ऑफिसर स्कीम बनी निर्णायक
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अपराधी को सजा दिलाने के लिए इस जघन्य प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में चुना गया। वर्तमान थानाधिकारी नागाणा जमील खान को केस ऑफिसर नियुक्त किया गया। जिन्होंने गवाहों के नोटिस समय पर तामील करवाए, नियत तारीख पेशी पर कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज कराए और सभी आवश्यक साक्ष्य समय पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए। इस प्रभावी पैरवी के चलते घटना के मात्र साढ़े तीन साल के भीतर ही न्यायालय में ट्रायल पूर्ण हुआ।
एसएचओ जमील खान की महत्वपूर्ण भूमिका के परिणामस्वरूप न्यायालय ने आरोपी मेघाराम जाट को मृतका कमला देवी की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास के दंड से दंडित किया। यह सफलता पुलिस की त्वरित जांच, साक्ष्य संकलन और न्यायालय में मजबूत पैरवी के महत्व को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Case Officer Scheme Success: Accused sentenced to life imprisonment for murdering woman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: case officer scheme, success, accused, sentenced, life imprisonment, murdering woman, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved