• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाड़मेर में पटवारी 2000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Barmer. Patwari arrested red-handed taking a bribe of Rs 2,000 in Barmer - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बाड़मेर इकाई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चौहटन तहसील क्षेत्र के नवातला जेतमाल पटवार मंडल में कार्यरत पटवारी दिनेश कुमार को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके पिता के नाम राजस्व ग्राम सरहद भीलों का तला, पटवार हल्का नवातला जेतमाल में स्थित शामलाती खेत के राजस्व रिकार्ड में नाम अलग दर्ज है। जबकि आधार कार्ड और अन्य शासकीय दस्तावेजों में सही नाम दर्ज है। इसी विसंगति के कारण वर्ष 2022 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्तें बंद हो गई थीं। नाम शुद्धिकरण और पीएम किसान सम्मान निधि की किश्तें पुनः शुरू कराने के एवज में आरोपी पटवारी ने परिवादी से 4000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान 31 अगस्त 2025 को उसने 2000 रुपये अग्रिम के रूप में प्राप्त कर लिए थे और शेष 2000 रुपये बाद में लेने की बात कही थी।
निर्धारित क्रम में, बुधवार को आरोपी पटवारी ने परिवादी से तयशुदा शेष 2000 रुपये की मांग की और चौहटन कस्बे में स्थित अपने किराये के आवास पर राशि प्राप्त करते ही एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
एसीबी ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बाड़मेर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के पिता का राजस्व रिकॉर्ड में नाम दुरूस्त कर रूकी हुई पी.एम. सम्मान निधि प्रारंभ कराने की ऐवज में परिवादी से 4000 रू. रिश्वती राशि की मांग कर इसमें से वक्त सत्यापन 2000 रू. प्राप्त किये एंव शेष रिश्वती राशि 2000 रू. आज वक्त लेन-देन प्राप्त किये गये।
जिस पर एसीबी रैन्ज जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में आज ए.सी.बी इकाई बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रकुमार द्वारा एसीबी इकाई बाड़मेर के स्टाफ के साथ ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेशकुमार मीना पटवारी, पटवार हल्का नवातला जेतमाल को परिवादी से 2000 रू. रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हैं।
आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी हैं। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Barmer. Patwari arrested red-handed taking a bribe of Rs 2,000 in Barmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: barmer, patwari, arrested, taking a bribe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved