• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एएनटीएफ ने बाड़मेर में जमीन के नीचे छिपी अफीम की बड़ी खेप बरामद

ANTF Recovers Large Stash of Opium Buried Underground in Barmer - Barmer News in Hindi

- बैर के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाई थी 8.202 किलो अफीम, एक आरोपी गिरफ्तार बाड़मेर। ‘नशा मुक्त राजस्थान-2029’ के संकल्प को साकार करने के लिए मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बाड़मेर में एएनटीएफ ने दो दिन के भीतर लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन में गड्ढा खोदकर बैर के पेड़ के नीचे छिपाकर रखी गई 7.186 किलोग्राम अफीम का दूध और 1.016 किलोग्राम विनिर्मित अफीम बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 85 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के मार्गदर्शन और निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बाड़मेर जिले के बाड़मेर ग्रामीण थाना क्षेत्र में एएनटीएफ ने यह कार्रवाई की।
पहले गड्ढे में छिपाई खेप पकड़ी, अब बैर के पेड़ के नीचे मिला नशा
आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ ने बाड़मेर में दो दिन पूर्व भी जमीन में गड्ढे खोदकर छिपाई गई अफीम, विनिर्मित अफीम और डोडा-चूरा की बड़ी खेप बरामद की थी। इसके बाद टीम ने बाड़मेर में तस्करों के उन ठिकानों पर भी नजर बढ़ाई, जहां मादक पदार्थों को पुलिस से बचाने के लिए जमीन के नीचे छिपाकर रखा जाता है।
इसी क्रम में एएनटीएफ को सूचना मिली कि जुनेजा मेहरों की बस्ती, हरियाली ग्राम पंचायत भाड़खा में मोडाराम पुत्र मुलाराम अपने घर और खेत में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त करता है तथा भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है।
टीम को देखकर घबराया, खेत में गड्ढा खोदा तो खुल गया राज
पुख्ता सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम मोडाराम के घर के पास पहुंची। वहां खेत में एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोडाराम पुत्र मुलाराम प्रजापत बताया, लेकिन घबराने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पाया।
एएनटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सूचना साझा की और पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से घर एवं खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैर के पेड़ के नीचे जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई गई अफीम और विनिर्मित अफीम बरामद हुई।
मिट्टी के नीचे छिपा रखा था नशे का जखीरा
आरोपी ने मादक पदार्थ को घर में रखने के बजाय खेत में बैर के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा रखा था और उसके ऊपर मिट्टी डाल दी थी। उसे उम्मीद थी कि जमीन के नीचे छिपाने से यह खेप पुलिस की नजर से बच जाएगी, लेकिन एएनटीएफ के मजबूत सूचना तंत्र और सतर्कता के चलते उसका यह तरीका काम नहीं आया।
अब जमीन के नीचे भी सुरक्षित नहीं तस्करों का नशा
आईजी कुमार ने कहा कि मादक पदार्थ तस्कर पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। अब तस्कर मादक पदार्थों को घरों के अलावा खेतों, सुनसान स्थानों और जमीन के अंदर छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। एएनटीएफ ऐसे तरीकों की पहचान कर अपनी कार्रवाई उसी के अनुरूप आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि एएनटीएफ की कार्रवाई अब केवल सड़क पर पकड़ी जाने वाली खेप तक सीमित नहीं है, बल्कि मादक पदार्थों को छिपाने वाले ठिकानों और उनके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर भी जोर दिया जा रहा है। तस्कर नशे को जमीन के नीचे भी छिपाएंगे तो एएनटीएफ की नजर से बच नहीं पाएंगे।
इस कार्रवाई में एएनटीएफ टीम और थाना बाड़मेर ग्रामीण पुलिस की विशेष भूमिका रही।
एएनटीएफ टीम को मिलेगा सम्मान
महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार ने बताया कि कार्रवाई में शामिल सभी टीमों को विशेष कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

आमजन से अपील-नशे के खिलाफ सूचना दें
एएनटीएफ ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा किसी अपराधी से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल एएनटीएफ को दें। सूचना एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष 0141-2502877 तथा व्हाट्सऐप नंबर 9261225056 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ANTF Recovers Large Stash of Opium Buried Underground in Barmer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan anti narcotics task force, antf rajasthan, nasha mukt rajasthan 2029, barmer crime news, barmer drug seizure, opium seized, opium smuggling, drug smuggling rajasthan, narcotics crime, rajasthan police, anti drug campaign, opium milk, manufactured opium, drug trafficking, barmer police, crime news rajasthan, ndps act, drug free rajasthan, antf action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, barmer news, barmer news in hindi, real time barmer city news, real time news, barmer news khas khabar, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved