• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्यकर्ता संगठन की रीड़ की हड्डी

Tarun Kumar, Secretary, All India Congress Committee said in baran Congress worker Reed bone of the organization - Baran News in Hindi

बारां। कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ की हड्डी हैं, सच्चे एवं निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कारण ही पार्टी का अस्तित्व है। हमें देश में चारों ओर हो रही अस्थिरता का माहोल, चारों ओर आमजन में हो रही घौर निराशा से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस को पुनः संगठित करके देश हित में, भावी पीढ़ी के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उद्भोदन बैठक के मुख्य अतिथि तरूण कुमार, सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं सहप्रभारी ने दिया। बैठक में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया ने विशाल संख्या में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान एवं पार्टी प्रति निष्ठा को आजीवन निभाऊंगा। कार्य करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा ध्यान देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कुछ समय से विरोधी पक्ष के लोग गलत-बयानबाजी द्वारा कई तरह की गलत अफवाएं फैला रहे है, जो आधरहीन है। भाया ने कहा कि मैं मरते दम तक कांग्रेस का सच्चा सिपाई बनकर आप लोगों एवं पार्टी की सेवा करता रहूँगा।
महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि मासिक बैठक की अध्यक्षता बारां जिले के काॅड़ीनेटर पूर्व मंत्री रामलाल जाट, विशिष्ट अतिथि बून्दी जिलाध्यक्ष सी.एल. प्रेमी सहित पूर्व विधायक निर्मला सहरिया, पीसीसी सदस्य कैलाश शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन का मजबूती प्रदान करने हेतु अपने विचार प्रकट किये।
जिलाध्यक्ष पानाचन्द मेघवाल ने स्वागत भाषण के दौरान कहा कि बारां कांग्रेस पूर्व से संगठित है, हम सभी को पार्टी हित में कार्य करते हुए संगठन को ओर भी मजबूत करना है, शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिसे भी हमारे बीच प्रतिनिधित्व करने हेतु भेजा जायेगा हमें पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। जैन ने बताया कि बड़ां बालाजीधाम पर आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में पधारे अतिथियों का गेट पर वार्ड़ पार्षद एवं मेलाध्यक्ष नवीन सोन, हरिराज सिंह गुर्जर, राहुल शर्मा के नेतृत्व में ढ़ोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर जौरदार स्वागत किया गया। बैठक में सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित अटरू के बाबूलाल निर्मल का जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों के सान्धिय में स्वगात किया गया।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकिशन मीणा, ओम सुमन, केलाश पारस, राजेन्द्र भूमल्या, सत्यनारायण चैधरी, कान्ताप्रकाश नागर, चन्द्रप्रकाश मीणा, जगदीश सुवालका, महासचिव सिद्धार्थ नागर, मोहनलाल कामड़ा, रामहेत मीणा, सीपी मीणा, ओम नागर, द्वारकालाल नागर, अब्दुल लईक खान, सचिव गिर्राज मीणा, बृजराज मीणा, ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक मीणा, देवीशंकर मालव, उपसभा पति कमल राठौर, पार्षद शिवशंकर यादव, योगेन्द्र मेहता, विष्णु शाक्यवाल, रतिु जैन, भारती नागर, पूजा वर्मा, रेणु नागर, प्रकोष्ठ में रामस्वरूप धारीवाल, नन्दलाल मीणा, योगेन्द्र बैरवा, संध्या जड़ेजा, सरोज नागर, वरिष्ठ नेता भारतभूषण सक्सेना एड़वोकेट, जगदीश यादव, पदम जैन एड़वोकेट, प्रमोद जैन टिटू, पुष्पा मिश्रा, जगदीश पांचाल, नेमीचन्द मीणा, ओम मेहता एड़वोकेट, राधेश्याम गर्ग, अरविन्द गालव, गणेश राठौर, ललित गालव, रजत जैन, कन्हैया पंकज, नरेन्द्र सैनी, भंवरसिंह, भारतेन्द्रसिंह, विवके तिवारी, मनोज खुरी, तेजकरण शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या कांग्रेसजनों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tarun Kumar, Secretary, All India Congress Committee said in baran Congress worker Reed bone of the organization
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tarun kumar, secretary, all india congress committee, baran, congress worker reed bone of the organization, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved