• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सफल घुटना प्रत्यारोपण कर 12 घंटे में चलाया मरीज को

Successful knee transplant patient to run in 12 hours - Baran News in Hindi

बारां। संभाग के ख्यातनाम आर्थोफिडिक्स बारां के जोनल हाॅस्पिटल के चिकित्सकों ने अब बडे शहरों की तर्ज पर बारां में भी घुटना प्रत्यारोपण के आॅपरेशन सफलता के साथ करना शुरू कर दिया।

एक दर्जन से अधिक घुटना प्रत्यारोपण करने के बाद जोनल हाॅस्पिटल के चिकित्सक डाॅ. सुनील मीणा, गंगाराम हाॅस्पिटल दिल्ली के कुशल आर्थोपिडिक्स डाॅ. बीएस नागर की टीम ने शनिवार शाम सेमलीफाटक तहसील शाहबाद निवासी भगवतीबाई जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी, घुटनों के दर्द से काफी पीडित और परेशान रहती थी। बाहर के चिकित्सालयों में घुटना प्रत्यारोपण का खर्चा डेढ से दो लाख रूपए बताने के कारण ईलाज नही करवा पा रही थी। भगवतीबाई को बारां के जोनल हाॅस्पिटल मे शनिवार सुबह भर्ती किया गया तथा शाम 6 बजे से चले घुटना प्रत्यारोपण आॅपरेशन को दो घंटे में पूर्ण कर पीडित महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। रविवार सुबह महिला भगवतीबाई को चिकित्सकों ने पैदल चला दिया। भगवतीबाई ने बताया कि पहले वह दर्द से काफी पीडित रहती थी लेकिन जोनल हाॅस्पिटल में उसके परिजनों ने मात्र 80 हजार रूपए के पैकेज खर्च में अपना घुटना दुरूस्त करवा लिया तथा जोन्सन एण्ड जोन्सन कम्पनी जो घुटना प्रत्यारोपण संबंधित उपकरण बनाने की प्रमुख कम्पनी है, उसी कम्पनी का घुटना प्रत्यारोपित कर उसे पूरी तरह चला दिया तथा वह बिल्कुल स्वस्थ्य है। जोनल चिकित्सालय के प्रबंधक डाॅ. सुनील मीणा ने बताया कि अब तक उनके चिकित्सालय में एक दर्जन से अधिक घुटना प्रत्यारोपण किए जा चुके है जो पूरी तरह सफल रहे है। जो लोग थोडा भी नही चल पाते थे वह लोग खुलकर पैदल चलते हुए सीढिया तक चढने में राहत महसूस कर रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Successful knee transplant patient to run in 12 hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasdthan, baran, knee transplant, doctors team, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved