बारां। शहर के रामलीला मैदान मेें श्री महावीर कला मण्डल
संस्थान द्वारा आयोजित रामलीला में बुधवार को लंका दहन की लीला का मंचन
किया गया। इस संदर्भ में आतिशबाजी शोरगरों के द्वारा विशाल लंका गढ का
निर्माण किया गया। जिसे देखने के लिए षाम से ही दर्शकों का तांता लगा रहा।
मंचन के दौरान हनुमान ने लंका में आग लगाई तो सारा पांडाल आतिशबाजी के
धमाकों से गूंज उठा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
संस्थान के अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया
कि रामलीला मंचन के दौरान सागर तट पर हनुमान को जामवन्त उनके बल को याद
करवाते है और हनुमान लंका की ओर प्रवेश करते है। जहां उनकी मुलाकात रावण के
भाई राम भक्त विभीषण से होती है। विभीषण हनुमान को बताते हैं कि रावण ने माता सीता को अशोक वाटिका में रखा है।
सोनिया गांधी की लोकप्रियता में आई भारी गिरावट- सर्वे
आईपीएल 2022 - राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को पांच विकेट से हराया
भारतीय परिवार बढ़ते खर्च से परेशान नजर आ रहे हैं- सर्वे
Daily Horoscope