• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

मुख्यमंत्री 15 को आएंगी बारां, व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी बांटी

बैठक में जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय व नरेश सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री मदन दिलावर, विधायक रामपाल मीणा एवं ललित मीणा, पूर्व चेयरमैन यश भानु जैन व रामस्वरूप यादव, जिला महामंत्री सूर्यकांत शुक्ला व मोरपाल सुमन, पुलिस जवाबदेही कमेटी के अध्यक्ष हरगोविंद जैन ,पूर्व जिला महामंत्री जगदीश मीणा, जिला उपाध्यक्ष खेम सिंह डागर, सुरेंद्र कुमार गालव, रघुराज सिंह केदाहेडी, शहर अध्यक्ष राकेश जैन व देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेडी तथा रामस्वरूप खींची, सुशील पंजाबी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलाल मेहता एवं महामंत्री सत्येंद्र सिंह केदाहेडी, कोयला मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नागर , निरंजन शर्मा, हरीश वैष्णव, जगदीश मेघवाल, रूद्र प्रताप सिंह, तारा चंद गुर्जर व महावीर नामा ,गोविंद सिंह चौहान,अंता प्रधान मंजू दाधीच अंता मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंगोदिया व देहात अध्यक्ष बृजेश दाधीच, गोविंद शर्मा, काका बजरंग लाल धाकड़, रमेश दाधीच, ओम सोनी मधुर, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राधेश्याम बेरवा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम चक्रवर्ती मिथुन, एडवोकेट महेंद्र सिंह, अटरू मंडल अध्यक्ष अशोक मीणा, शाहबाद मंडल अध्यक्ष केसरी लाल मेहता, आनंद गोयल बुद्धा, मांगरोल देहात अध्यक्ष शिवचरण मीणा, बारां नागरिक बैंक के संचालक नंदकिशोर यादव तथा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश केरवालिया शहर अध्यक्ष दिलीप शाक्यवाल, रामेंद्र सिंह, राहुल मीणा, मुकेश नागर, ओम अमलावदा, पवन गालव, सीसवाली के दिनेश दाधीच, मोहम्मद नईम सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों तथा प्रभारियों ने जानकारी दी कि समूचे क्षेत्र में परवन वृहद सिंचाई परियोजना के 15 दिसंबर को शिलान्यास होने पर एवं इस दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजन तथा व्यापारियों और किसानों में अत्यधिक प्रसन्नता है।

भाजपा मीडिया विभाग के जिला प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि परवन वृहद सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री राजे के अलावा सांसद दुष्यंत सिंह के भी अथक प्रयास रहे हैं उन्होंने इस विषय को लेकर अनेकों बार केंद्रीय मंत्रियों से विषयांतर्गत मुलाकात की तथा बाधाओं का निस्तारण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, इतना ही नहीं गत विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र का दौरा करते हुए सांसद दुष्यंत सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनता किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा था कि आप निश्चिंत रहें कि क्षेत्र की ही नहीं बल्कि कोटा बारां झालावाड़ जिलों के किसानों की जीवनदायिनी अति महत्वकांक्षी परवन वृहद सिंचाई परियोजना को हम तमाम बाधाएं दूर करके शुरू करवाएंगे, यह मेरा संकल्प और आपसे वादा करता हूं, 15 दिसंबर को यह संकल्प और सपना पूरा होने जा रहा है l जिला अध्यक्ष राजेंद्र नागर ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह इस अभूतपूर्व मौके पर किसी भी प्रकार की कोताही ना बरते और इस मौके पर होने वाली आम सभा के लिए तत्पर रहें।

ये भी पढ़ें - हजारों साल और एक करोड़ साल पहले के मानसून तंत्र पर जारी है रिसर्च, जाने यहां

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje and Union Minister Nitin Gadkari visit Baran on 15 December
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan chief minister, vasundhara raje, union minister nitin gadkari, baran visit of vasundhara raje, union minister, nitin gadkari, gadkari in baran, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news, baran news in hindi, real time baran city news, real time news, baran news khas khabar, baran news in hindi, rajasthan chief minister vasundhara raje and union minister nitin gadkari visit baran on 15 december
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved